फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं खुलीं सरकारी गल्ले की दुकानें

Tue, 08 Nov 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
नहीं खुलीं सरकारी गल्ले की दुकानें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की प्रांतीय आह्वान पर चल रही बेमियादी हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में हुई सभा में संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मेहरा ने चीनी, चावल, गेहूं में लाभांश अंत्योदय के बराबर देने, खाद्यान्न तौलने के लिए गोदाम में धर्मकांटा लगाने, पुराने बिलों का भुगतान करने, दुुकान किराया देने, मानदेय देने, भाड़ा बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन


कहा कि उपभोक्ताओं से आधार कार्ड नंबर प्राप्त करने के लिए उन्हें कम से कम दो महीने का समय दिया जाना चाहिए। बैठक में तय किया गया कि सभी मांगें पूरी होने तक कोई भी विक्रेेेता गोदाम से खाद्यान्न नहीं उठाएगा।

इसके लिए गोदामों के आसपास पहरा भी दिया जाएगा। सभा का संचालन सचिव गणेश रावत ने किया। वहां अंकुर उपाध्याय, बसंत वर्मा, पूरन सिंह, ठाकुर सिंह, नवीन आर्या, प्रभाकर जोशी, विनोद जोशी, नैन सिंह, पुष्पा उप्रेती, पवन साह, राम सिंह, कैलाश पंडा, द्रोपदी पांडे आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें