फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलहाल कोरोना मुक्त हुआ बागेश्वर, शेष 7 मरीज भी स्वस्थ होकर गए घर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला प्रशासन के लिए सुकून की बात है कि बागेश्वर जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया है। जिले में कोरोना संक्रमण के 93 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से एक की मृत्यु हुई है। शेष 92 इलाज के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. वीके सक्सेना ने बताया कि 93 में से 85 लोग पहले ही स्वस्थ हो चुके थे। एक की मृत्यु हो गई थी। स्थानीय कोविड-19 अस्पताल में सात संक्रमितों का इलाज चल रहा था। यह सातों भी स्वस्थ हो गए हैं। शुक्रवार को इन सभी को घर भेज दिया गया है। फिलहाल जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया है।
डीएम रंजना राजगुरु ने जिले में 92 संक्रमितों के स्वस्थ होने पर खुशी जताई। कहा डॉक्टरों और स्वास्थ्य महकमे की अथक मेहनत से ही यह संभव हुआ है। अधिकांश संक्रमितों का बागेश्वर के कोविड-19 अस्पताल में ही इलाज हुआ। संक्रमित पाए गए सभी लोग बाहरी प्रदेशों से जिले में लौटे थे और सभी प्रवासी हैं। इन सभी लोगों को प्रशासन ने जिले के विभिन्न स्थानों में संस्थागत क्वारंटीन सेंटरों में रखा था। जिले में रहने वाला एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया। कोरोना संक्रमित पाए गए सभी लोग बाहर से आए थे।
विज्ञापन

जिले से भेजे गए 2061 सैंपल, 155 की रिपोर्ट आनी बाकी
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने बताया कि जिले से 2061 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे गए। 155 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। बताया कि जिले में ट्रूनेट मशीन और रैपिड टेस्ट किट से भी सैंपलों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया है कि जिले में 37663 प्रवासी आ चुके हैं। इनमें से 34074 लोगों ने 14 दिन की क्वारंटीन की अवधि पूरी कर ली है। बताया कि बरसात के कारण अब बाहर से आने लोग फैसिलिटी क्वारंटीन नहीं किए जाएंगे। इन लोगों को डॉक्टरों की सलाह पर संस्थागत या होम क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें