फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मियों ने दी मांग पूरी होने तक आंदोलन करने की चेतावनी

विज्ञापन
बागेश्वर के सीएमओ कार्यालय में धरना देकर नारेबाजी करते एनएचएम कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। दो सूत्री मांगों के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। सीएमओ कार्यालय में कर्मचारी धरने पर डटे हैं। 12 दिन के आंदोलन के बावजूद सुध नहीं लिए जाने से कर्मचारियों की नाराजगी बढ़ रही है। कर्मचारियों ने मांग पूरी होने के बाद ही हड़ताल समाप्त करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एनएचएम संविदा कर्मचारी हरियाणा राज्य की तर्ज पर ग्रेड वेतनमान देने और आउटसोर्स से नियुक्ति प्रक्रिया को समाप्त कर पूर्व से नियुक्त कर्मचारियों को जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में समायोजन करने की मांग कर रहे हैं। जिले के सीएमओ कार्यालय, जिला अस्पताल, क्षय रोग केंद्र, सीएचसी और पीएचसी में तैनात सभी 145 एनएचएम कर्मी कार्य बहिष्कार पर हैं। वहां पर भुवन जोशी, अनूप कांडपाल, मनोज पुरोहित, भूपेंद्र रावत, डॉ. नवल परिहार, नीरज उपाध्याय, ललित धर्मशक्तू, विजय कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें