फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को भी आंदोलन में डटे रहे एनएचएम कर्मचारी

विज्ञापन
बागेश्वर में प्रदर्शन करते एनएचएम कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। दो सूत्री मांगों के लिए एनएचएम कर्मचारी रविवार को भी आंदोलन में डटे रहे। कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जल्द समस्याओं का निदान नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एनएचएम कर्मचारी हरियाणा प्रदेश की तर्ज पर ग्रेड वेतनमान देेने और आउटसोर्स से नियुक्ति प्रक्रिया को समाप्त कर पूर्व में नियुक्त कर्मचारियों को जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में समायोजित करने की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। वहां पर भुवन जोशी, अनूप कांडपाल, भूपेंद्र रौतेला, नीरज उपाध्याय, गरिमा जोशी, डॉ. सविता जोशी, डॉ. नवल परिहार, मनोज पुरोहित आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें