नियमितीकरण की मांग को लेकर एनएचएम के संविदा कर्मियों का विरोध प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। सामूहिक अवकाश पर चल रहे कर्मियों ने सभा में मांगें पूरी हुए काम पर नहीं लौटने का अपना संकल्प दोहराया। सभा के बाद उन्होंने कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम एसएस जंगपांगी को सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
इसमें मांग शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोलन और भी तेज करने की चेतावनी दी गई है। शनिवार को एनएचएम संविदा कर्मी जोरदार नारेबाजी करते हुए सीएमओ कार्यालय प्रांगण में जमा हुए। सभा में वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके नियमितीकरण की घोषणा की थी, लेकिन घोषणा आज तक पूरी नहीं हो सकी है। स्वास्थ्य मंत्री ने सीएम की घोषणा पर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को निर्देश दिया।
लेकिन तब से मामला ठंडे बस्ते में है। प्रदर्शन और ज्ञापन देेने वालों में अनूप कांडपाल, डॉ. भूपेंद्र गंगवार, डॉ. पुष्कर भंडारी, नीरज उपाध्याय, रेखा मेहरा, सुरेंद्र कुमार आदि थे।