कपकोट के कालापैर काभड़ी में रीबन काटकर सड़क का शुभारंभ करते विधायक भौर्याल। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने कालापैर काभड़ी में लिफ्ट सिंचाई योजना और भकूना मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया है।
विधायक ने कालापैर कापड़ी में 1.18 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रही लिफ्ट सिंचाई योजना के कार्य का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने विधायक निधि से भकूना के लिए बनने वाली सड़क का शुभारंभ कराया। विधायक भौर्याल ने कहा कि लिफ्ट सिंचाई योजना से यहां के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी। सड़क का निर्माण होने से आम लोगों को निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को अंजाम देने में जुटी हुई है। गांव-गांव तक सड़क पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, ज्येष्ठ उपप्रमुुख हरीश मेहरा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, राजन कोरंगा, नारायण कोश्यारी, दीपक चुफाल, भगवती पाठक, लक्ष्मी दत्त मिश्रा, गंगा सिंह कार्की, माधो सिंह बिष्ट, केदार सिंह, कवींद्र सिंह कोश्यारी, भरत सिंह चुफाल, नंदन सिंह, चंचल सिंह, संजय सिंह कोश्यारी आदि थे।