फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती में 50 प्रतिशत अंकों की बाध्यता समाप्त करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन की गरुड़ इकाई ने प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों की बाध्यता समाप्त करने की मांग की है। संगठन ने शीघ्र मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र पाठक की अध्यक्षता में हुई बैठक में बीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि प्रदेश सरकार ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत अंकों की बाध्यता कर दी है, जबकि कई बीएड अभ्यर्थियों ने स्नातक परीक्षा में 45 प्रतिशत अंकों के आधार पर नियमानुसार बीएड किया है। प्रशिक्षितों ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार तीन साल से बेरोजगारों को रोजगार देने की बात कह रही है। वह रोजगार वर्ष भी मना रही है, लेकिन प्राथमिक शिक्षक भर्ती में स्नातक में 50 प्रतिशत की बाध्यता ने कई बेरोजगारों को इस प्रक्रिया के लिए अपात्र बना दिया है। कहा कि एनसीटीई के नियमों के अनुसार ही स्नातक में 45 प्रतिशत अंकों के आधार पर बीएड किया है। वर्ष 2011 से पूर्व के स्नातकों को छूट देनी चाहिए, क्योंकि उससे पहले स्नातक परीक्षा में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के आधार पर बीएड में प्रवेश होता था। प्रशिक्षित बेरोजगारों ने सरकार से निर्णय को वापस लेने की मांग की है। रमेश चंद्र ने संचालन किया। बैठक में दीप तिवारी, मनोज देवराड़ी, नरेश भट्ट, महेश जोशी, कैलाश भट्ट, राजेंद्र खोलिया, प्रमोद भट्ट, प्रदीप कुमार, नवल परिहार, मेघा तिवारी, नीमा जोशी, बबीता भट्ट, कविता जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें