फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नगर पालिका ने दिखाई चार नए ई-रिक्शाें को हरी झंडी

Tue, 03 Jun 2025 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर पालिका की ओर से नगरवासियों को चार नए ई-रिक्शों की सौगात दी गई है। पालिका ने चारों को हरी झंडी दिखाकर नगर में रवाना किया है। सोमवार को नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल और ईओ मुहम्मद यामीन शेख ने लंबे समय से पालिका परिसर में खड़े छह नए ई-रिक्शे में से चार को नगर में संचालित करने के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में ई-रिक्शे का संचालन होने से लोगों को नगर की यात्रा करने में आसानी हो रही है। जिससे समय की भी बचत हो रही है। इससे पहले विभिन्न रूटों पर छह ई-रिक्शे का संचालन हो रहा था।
अब कुल वाहनों की संख्या 10 हो गई है। लोगों को नगर में आवागमन करने के लिए आसानी से ई-रिक्शे उपलब्ध होंगे। जल्द ही पालिका में खड़े दो और ई-रिक्शे को नगर में संचालित किए जाएंगे। इस मौके पर सभासद प्रेम सिंह हरड़िया, कैलाश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें