फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: न पिंजरे के समीप फटका तेंदुआ, ना ही कैमरे में कैद हुई तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मनकोट गांव में महिला की वन्य जीव के हमले में मौत के बाद से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने गांव में पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगाए हैं, लेकिन अब तक तेंदुआ इनकी पकड़ से दूर ही है। विभाग ने तेंदुआ दिखने की शिकायत के बाद पालड़ीछीना में भी एक पिंजरा लगवाया है। नदीगांव, असों और भागीरथी में एक-एक एनाइडर मशीन लगाई गई है।
विज्ञापन

विगत सात जनवरी की रात को कंपास तोक की महिला को वन्य जीव ने मौत के घाट उतार दिया था। आठ जनवरी को वन विभाग ने गांव में दो पिंजरे, दो एनाइडर मशीन और 10 ट्रैप कैमरे लगाए थे। हालांकि अब तक कैमरों में तेंदुए की चहलकदमी कैद नहीं हुई है। जिला मुख्यालय के नदीगांव और सैम मंदिर वार्ड में भी तेंदुए की धमक को देखते हुए एनाइडर लगा दी है। विभाग की टीम नियमित गश्त भी कर रही है। डीएफओ आदित्य रत्न ने बताया कि जहां से भी तेंदुआ दिखने की सूचना आ रही है, वहां जरूरत के अनुसार ट्रैप कैमरे, एनाइडर लगाई जा रही है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में झाड़ी कटाने के लिए जागरूकता फैलाई जा रही है। ग्राम पंचायतों के अनुरोध पर बुश कटर भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें