बागेश्वर। बागेश्वर के जवाहर नवोदय विद्यालय में एनसीसी कैडेट्स का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। 81 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी के इस शिविर में छह सौ कैडेट भाग ले रहे हैं। कैडेट्स को एनसीसी, आर्मी के रूल सिखाने के साथ ही ड्रिल, हथियारों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कमान अधिकारी कर्नल एसके चौहान ने पहले दिन सभी कैडेट्स को 10 दिन चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। कैडेट्स ने परेड की। कर्नल चौहान सहित सभी एनसीसी अधिकारियों ने परेड का निरीक्षण किया।
कर्नल चौहान बताया कि कैडेट्स को एनसीसी, आर्मी के अनुशासन की जानकारी दी जाएगी। कैडेट्स को ड्रिल, हथियारों का प्रशिक्षण, आत्मरक्षा, नागरिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, आपदा प्रबंधन, योगासन, प्राणायाम आदि की जानकारी भी दी जाएगी। इस दौरान लेफ्टिनेंट एमएस धामी, कुलदीप सिंह, प्रकाश सिंह, केसी अंडोला, प्रदीप कुमार, राजेंद्र सिंह, डीसी जोशी, सूबेदार मेजर एमबी साही, डीबी राना, सूबेदार प्रसाद गुरुंग, केबी थापा, दीपक रॉय, सीएचएम मोहन राना, एलबी थापा, दिनेश चंद्र, गणेश सिंह, मोहन चंद्र, कैलाश कुंदन, रमेश, हीरा, बलवंत आदि थे।