यहां मंडलसेरा स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। इसका उद्घाटन प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत ने किया। उन्होेंने बताया कि 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाएगा।
इसकी तैयारियों को लेकर यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें एनसीसी के सभी कैडेट भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षक दुर्गेश बाजपेयी ने योग का महत्व पर प्रकाश डाला। वहां एनसीसी अधिकारी शंकर रौतेला, जीआईसी से एनसीसी प्रभारी एमएस धामी, उपेंद्र कनवाल, हीरा मेहरा, एमसी भट्ट आदि मौजूद थे।