सर्व शिक्षा अभियान की ओर से बागेश्वर और कपकोट में बीआरसी स्तर पर प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों के सेवारत शिक्षकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण जारी है। शिक्षा अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों से प्रशिक्षण पूरे मनोयोग से लेने को कहा। प्रशिक्षण बच्चों को बेहत्तर बनाने में काम आते हैं।
राजकीय प्राथमिक पाठशाला गाड़गांव बागेश्वर में शिविर का शुभारंभ उप शिक्षा अधिकारी पूनम चौहान ने किया। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त अनुभवों का लाभ कक्षा कक्ष तक ले जाने को कहा। विद्यालय को आनंदालय बनाने को कहा।
प्रशिक्षण प्रभारी बीआरसी सह समन्वयक प्रताप कबडोला ने प्रशिक्षण समय की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने शिक्षकों को रूचिकर शिक्षा के माध्यम से नौनिहालों को प्रतियोगी बनाने पर जोर दिया। मास्टर ट्रेनर विक्रम पिल्खवाल और कृष्ण अवतार पांडे ने कहा कि प्रशिक्षण कक्षा तीन से पांच तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए लाभकारी है।
उधर बीआरसी कपकोट के सभागार में शिविर का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी रघुराज मेहरा ने किया। उन्होंने शिक्षकों से शिक्षण की बारीकियों को भलीभांति समझकर उसका लाभ बच्चों तक पहुंचाने को कहा। वर्तमान समय प्रतियोगिता का है। इसलिए अनुभव प्राप्त करने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ें।
उप शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र मौर्य नेछोटे बच्चों के लिए गतिविधि आधारित शिक्षण पर जोर दिया। बच्चों को आसान तरीके से अधिक ज्ञानवान और प्रतियोगी बनाने के लिए प्रशिक्षण सफल होगा। शिविर का संचालन करती हुई बीआरसी समन्वयक नीमा वर्मा ने बताया कि प्राथमिक स्तर के शिक्षकों को स्वच्छता, भाषा और गणित जबकि जूनियर के शिक्षकों को स्वच्छता, विज्ञान और गणित विषय का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने प्रशिक्षणार्थी शिक्षकों से समय पर खास ध्यान देने को कहा। वहां मास्टर ट्रेनर दयाल चंद्र जोशी, धीरेंद्र जोशी, हेमंत जोश्ी, गोकुलानंद, हेमंत जोशी, चंद्रा गढ़िया, कलवाती जोशी, सुरेश पांडे, कुलदीप कर्म्याल, गणेश पांडे, कमलेश कुमार, शांति आर्या और लीला टम्टा आदि थे।