फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के प्रति जागरूक करेगा राष्ट्रीय मतदाता रथ

Fri, 14 Oct 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आम नागरिकों, मतदाताओं को निर्वाचन के प्रति जागरूक करने के लिए डीएम भूपाल सिंह मनराल ने राष्ट्रीय मतदाता रथ को रवाना किया। यह रथ 18 अक्तूबर तक जनपद के सभी स्थानों पर भ्रमण करेगा।  
विज्ञापन

जागरूकता रथ में डीएम सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने हस्ताक्षर किए। बताया गया कि एक जनवरी 2017 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वालों के मतदाता पहचान पत्र 31 अक्तूबर 2016 तक सभी मतदेय स्थलों पर बनाए जाएंगे। उक्त अवधि में मतदाता अपना दावा मतदेय स्थलों में नियुक्त बीएलओ के पास प्रस्तुत कर सकते हैं। इस अभियान के तहत मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज करने की जानकारी के साथ-साथ उन्हें प्रारूप-6 उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद्र, रथ संयोजक आलोक पांडे, योगेश पंत, उमाकांत उप्रेती, भुवन राम आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें