बागेश्वर-ताकुला मोटर मार्ग में मल्ला बिलौना के समीप बने गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। सड़क पर बने गड्ढों के कारण कई दुपहिया वाहन रपट चुके हैं। गड्ढों के कारण राहगीरों को भी आवाजाही में खतरा बना रहता है।
बागेश्वर-ताकुला मोटर मार्ग में आयुर्वेदिक अस्पताल के समीप पहाड़ी से गिरने वाले पानी की निकासी के लिए उचित नाली तक का निर्माण नहीं किया गया है। लगातार सड़क में पानी बहने से इस स्थान पर अब बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। नेशनल हाइवे होने के कारण इस सड़क में प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन चलते हैं।
ढलान में गड्ढे होने से इस स्थान पर वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। रात में इस स्थान पर आए दिन दुपहिया वाहन रपटते रहते हैं। यदि समय पर इन गड्ढों को नहीं पाटा गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने एनएच से शीघ्र सड़क पर बने गड्ढों का सुधार कर पानी की निकासी के लिए सड़क किनारे नाली निर्माण करने की मांग की है।