फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदा और सुनंदा की मूर्ति विसर्जन के साथ नंदाष्टमी महोत्सव संपन्न

विज्ञापन
बागेश्वर में मां नंदा-सुनंदा की मूर्ति को सरयू में प्रवाहित करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान के रामलीला मंच में सात दिन तक चला नंदाष्टमी महोत्सव संपन्न हो गया है। समापन दिवस पर मां नंदा और सुनंदा की मूर्तियों को लेकर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सायंकाल सरयू नदी में मूर्तियों का विजर्सन किया गया। इस दौरान भक्तों ने नम आंखों से मां नंदा-सुनंदा को विदा किया।
विज्ञापन

नंदाष्टमी महोत्सव का आगाज 10 सितंबर को कदली वृक्ष आमंत्रण के साथ हुआ था। 14 सितंबर को नंदाष्टमी के दिन विधिविधान से मां नंदा और सुनंदा की कदली वृक्ष से बनाई गई मूर्तियों को स्थापित किया गया। जिसके बाद भक्तों ने महोत्सव स्थल पर मां नंदा-सुनंदा की पूजा अर्चना की। सायंकाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। समापन दिवस की पूर्व संध्या पर भक्तों ने सरयू नदी तट पर भव्य दीपदान और आरती का आयोजन किया। शुक्रवार को रामलीला मंच में पंडित गोकुलानंद जोशी ने विधिविधान से पूजा संपन्न कराई। हवन-यज्ञ के बाद मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा शुरु हुई। नुमाइशखेत मैदान से दुग बाजार, कांडा मार्ग, सरयू पुल, माल रोड, एसबीआई तिराहा, गोमती पुल, तहसील मार्ग, चौक बाजार होते हुए शोभायात्रा बागनाथ मंदिर के समीप बने सरयू घाट तक गई। ब्रह्मकपाली शिला के समीप सरयू नदी में सायंकाल मूर्तियों को विसर्जित करने के साथ ही मां नंदा और सुनंदा को विदाई दी गई। वहां मौजूद भक्तों ने मां नंदा-सुनंदा के जयकारे लगाए। शोभायात्रा में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज पांडेय, नीरज उपाध्याय, आलोक जोशी, विजय वर्मा, नवीन साह, जीवंती कांडपाल, प्रेमा उपाध्याय, चंद्रा उपाध्याय, गीतांजलि, इंद्रा जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें