बागेश्वर के बालीघाट-धरमघर सड़क में नाघर के पास पुल के बेसमेंट को पहुंचा नुकसान। संवाद न्यूज एजें?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। दुग नाकुरी तहसील के बालीघाट-धरमघर सड़क पर बृहस्पतिवार की तेज बारिश से पुल का बेसमेंट खोखला हो गया है। एक पुल के गिरने का खतरा हो गया है। ग्रामीणों ने पुल की मरम्मत शीघ्र कराने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को कपकोट क्षेत्र में 42.50 मिमी बारिश हुई। तेज बारिश के कारण बालीघाट-धरमघर मोटर मार्ग पर नाघर के पास गधेरे में बने पुल को काफी नुकसान पहुंचा है। पुल के बेसमेंट खोखले हो गए हैं। बेसमेंट में लगे पत्थर बह गए हैं। इस पुल से हल्के वाहनों के साथ ही भारी वाहनों की भी दिन-रात आवाजाही होती है। क्षेत्र में कई खड़िया खदान हैं, खड़िया लेकर भारी वाहन इसी पुल से गुजरते हैं। अभी लॉकडाउन के चलते पुल पर वाहनों का आवागमन कम हो रहा है लेकिन खड़िया खदानों को काम करने की अनुमति मिल गई है, अब खड़िया से भरे भारी वाहनों की आवाजाही भी पुल से होगी। पुल की तत्काल मरम्मत नहीं गई तो पुल को और नुकसान पहुंच सकता है। नाघर के पूर्व प्रधान सुंदर रौतेला ने बताया कि पुल के दोनों बेसमेंट खोखले हो चुके हैं। पुल की तत्काल मरम्मत होनी चाहिए। उन्होंने पुल को खतरे की सूचना आपदा प्रबंधन विभाग के कंट्रोल रूम में भी दे दी है।
बारिश के कारण बालीघाट-धरमघर सड़क के बेसमेंट को खतरा बताया गया है। शुक्रवार को जेई ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया है। पुल की मरम्मत के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
- राजेंद्र प्रसाद, ईई पीएमजीएसवाई डिवीजन बागेश्वर