बागेश्वर। नगरपालिका प्रशासक/डीएम अनुराधा पाल के निर्देश के बाद पालिका प्रशासन ने नगर के मीट मार्केट से इतर खुली मांस की दुकानों की जांच शुरू कर दी है।
सोमवार को पालिका के ईओ हयात सिंह परिहार के निर्देशन में नगर में मीट मार्केट से अलग मांस बेचने वाले 14 दुकानदारों को नोटिस दिया गया। उनसे व्यापार बंद करने के लिए कहा गया है। दुकान मीट मार्केट में ही खोलने के लिए कहा गया है। ईओ परिहार ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र में कम से कम 30 और मांस की दुकानें हैं जो मीट मार्केट से बाहर खुली हुई हैं। उनको भी मंगलवार को नोटिस दिया जाएगा। दुकानें हटवाई जाएंगी। डीएम ने नगर को स्वच्छ रखने की दिशा में यह कदम उठाया है। संवाद