फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा नहीं उठा पा रही है नगर पालिका

Fri, 23 Nov 2018 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर के नुमाइशखेत के समीप बिखरा कूड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नुमाईशखेत स्थिति कूड़ाघर से पालिका द्वारा पिछले चार दिन से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। नुमाइशखेत क्षेत्रवासियों ने पालिका पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।  
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि नुमाइशखेत के पास स्थित कूड़ाघर में पालिका द्वारा कूड़ा एकत्रित तो किया जा रहा है। लेकिन कूड़े को उठाया नहीं जा रहा है। कूड़े के ढे़र से उफनती दुर्गंध से लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। नुमाइश मार्ग से ही लोगों का विकास भवन व कलक्ट्रेट जाने का भी रास्ता है। कूड़ा न उठने से लोगों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। नगर पालिका के ईओ राजदेव जायसी ने बताया कि सफाई व्यवस्था पर पूरा ध्यान रखा जा रहा है। नुमाइश मैदान स्थिति कूड़ाघर से कूड़ा न उठाए जाने की शिकायत को देखा जा रहा है। इस संबंध में सफाई कर्मचारियों से बात की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें