फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनरबूंगा-दफौट सड़क में जलभराव होने से वाहनों का संचालन बंद

विज्ञापन
मेहनरबूंगा-दफौट सड़क में जलभराव से सड़क बदहाल। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बुधवार की बारिश से मेहनरबूंगा-दफोट बाइपास मोटर मार्ग में जलभराव होने से वाहनों का संचालन ठप हो गया है। लोग पैदल भी नहीं चल पा रहे हैं। मेहनरबूंगा पूल के पास आवासीय क्षेत्र में सड़क जलमग्न हो गई है। जलभराव के कारण लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी हो रही है। पूर्व प्रधान रमेश राज, अनिल चंद्र, दीप चंद्र, गिरीश चंद्र, गोविंद सिंह का कहना है कि कच्ची सड़क में डामरीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कहा कि थोड़ी सी बारिश में भी सड़क में पानी भर जाता है। कहा कि इस सड़क का क्षेत्र के लोगों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। इन लोगों ने सड़क में डामरीकरण कर पानी निकासी के लिए नाली बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

बागेश्वर में 20, कपकोट में 17.50, गरुड़ में 12.50 मिमी बारिश
बागेश्वर। बुधवार को बागेश्वर में 20, कपकोट में 17.50, गरुड़ में 12.50 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। शाम को जिला मुख्यालय के साथ ही कपकोट में हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें