फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ के कलाकारों ने दुबई में मचाया धमाल

Fri, 08 Dec 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
दुबई में सम्मानित होते पहाड़ के लोक कलाकार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ यूएई की ओर से गत एक दिसंबर को दुबई में आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने कुमाऊंनी गीतों की मन मोहक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। कलाकारों की अच्छी प्रस्तुति पर उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


एसोसिएशन के संस्थापक देवेंद्र कोरंगा ने बताया कि कार्यक्रम इंडियन कांसलेट हॉल दुबई में आयोजित हुआ था। उत्तराखंड से पहुंचे कलाकारों में लोक गायक पप्पू कार्की ने पार भीड़े की बसंती छोरी..., मंगलेश डंगवाल ने देवी जागर की प्रस्तुति, माया उपाध्याय ने फूल फूली गे बसंत..., बसंत तिवाड़ी और संजय जंतवाल ने कई मनमोहक गीतों की प्रस्तुति दी।

कलाकार मोहन जोशी ने मसकबीन की धुन सुनाकर सभी का दिल जीत लिया। लोगों ने ढोल दमाऊकी थाप पर खूब नृत्य किया। कोरंगा ने बताया कि कार्यक्रम में इस बार सिर्फ पहाड़ के ही लोक कलाकारों को ही आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन


वहां लोक कलाकरों में चंदन बिष्ट, मोहन जोशी, महेश, अरुण कुमार और गौरव पंत ने भी अपनी प्रस्तुति दी। वहां संस्थाध्यक्ष अतुल तिवाड़ी, सदस्यों में आशीष जुयाल, संजय थापा, पूरन नयाल, गौरव पंत, रवि चंदोला, नवीन जोशी, रमेश जोशी आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें