फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीराबगड़-पोथिंग सड़क की हालत खस्ता

Fri, 08 Dec 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
बदहाल चीराबगड़-पोथिंग सड़क। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई की सात किमी लंबी चीराबगड़-पोथिंग सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है। सड़क में पांच पहले किया गया डामर जगह-जगह से उखड़ चुका है। सड़क पर बने गड्ढों से वाहनों के दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर सड़क की हालत शीघ्र सुधारने के लिए पीएमजीएसवाई को निर्देश देने की मांग की है। कहा कि सड़क की स्थिति न सुधरने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


सड़क बेहद जर्जर हाल में है। इस पर पानी निकासी को बने कॉजबे भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सड़क में सुधार कार्य नहीं होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सड़क की हालत सुधारने के लिए कई बार कहा गया, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

उन्होंने सड़क की हालत शीघ्र नहीं सुधरने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी सदस्य, दीपक गढ़िया, भूपेश गढ़िया, भगवत गढ़िया, रमेश सिंह, कृष्णा सिंह गढ़िया आदि शामिल हैं। उधर, पीएमजीएवाई के ईई गंगा सिंह चुफाल ने बताया सड़क के डामरीकरण के लिए भारत सरकार से 62 लाख रुपये की मंजूरी मिली है। सर्दियों के बाद ही डामरीकरण का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें