बागेश्वर के जीआईसी का निरीक्षण करती जिलास्तरीय निगरानी समिति। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला स्तरीय निगरानी समिति ने जीआईसी में कोरोना से बचाव को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं को परखते हुए कोरोना नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
समिति के सदस्य जिला विधिक प्राधिकरण प्रभारी सचिव लक्ष्मण सिंह, बार एसोसिएशन अध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी, प्रभारी एडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने निरीक्षण कर स्कूल में प्रवेश से पहले विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क का इस्तेमाल, सामाजिक दूरी का पालन कराने के निर्देश दिए। इसके उपरांत बरात घर स्वामियों के साथ हुई बैठक में समिति के सदस्यों ने शादी समारोह में कोरोना प्रोटाकॉल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शादी समारोह में सैनिटाइज और हैंडवाश की पूरी व्यवस्था हो। हॉल के भीतर मास्क का इस्तेमाल, भीड़ इकट्ठा नहीं करने आदि के बारे में सख्त निर्देश दिए गए हैं। समिति ने आदेशों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।