फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए कराया मॉकड्रिल

Sat, 02 Jul 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
सड़क साफ करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तरांचल ग्रामीण समिति ने आपदा प्रबंधन विभाग के सहयोग से तरमोली गांव में तीन दिवसीय शिविर लगाया। जिसमें आपदा से घिरे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का मॉकड्रिल कराया। ग्राम प्रधान विमला देवी ने शिविर का समापन किया। संस्था के अध्यक्ष गौरव दास ने प्रशिक्षणार्थियों को आपदा से होने वाले नुकसान, बाढ़, भूस्खलन, आगजनी से बचने के तरीकों के बारे में बताया।
विज्ञापन


इस दौरान नुकसान की जद में आने वाले मकानों को चिन्हित किया गया। ग्रामीणों की सहायता के लिए टीम का गठन भी किया। इस दौरान मनोज कुमार, ठाकुर सिंह, प्रकाश सिंह, भगवान सिंह, मनोज बचखेती, प्रमोद परिहार, संतोष मेहता, महिपाल सिंह, कुंदन सिंह, अर्जुन सिंह आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें