फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने उपनलकर्मियों को दिया समर्थन

Fri, 01 Jul 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
उपनलकर्मियों ने की नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। नियमितीकरण, वेतन बढ़ोतरी, निकाले गए कर्मियों की बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर उपनल कर्मियों का कार्यबहिष्कार शुक्रवार पांचवें दिन भी जारी रहा। गुस्साए कर्मियों ने तहसील प्रांगण में धरना, प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सभा में वक्ताओं ने मांगें शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन और भी तेज करने की चेतावनी दी। धरनास्थल पर पहुंचकर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह कोश्यारी ने अपना समर्थन दिया। उन्होंने सरकार पर तानाशाही रास्ता छोड़ने को कहा। मांग पूरी न होने पर वह भी आंदोलन में कूद जाएंगे।

संघ के जिलाध्यक्ष कमल गढ़िया की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि आउटसोर्सिंग माध्यमों से नियुक्तियां देकर प्रदेश के बेरोजगारों के साथ छलावा किया जा रहा है। कर्मचारियों का नियमितीकरण, वेतन बढ़ोतरी नहीं की जाती है तो उन्हें आंदोलन तेज करना पड़ेगा। सरकार वादाखिलाफी करके उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
विज्ञापन


धरना, प्रदर्शन में रमेश गिरी, सुुुुभाष पांडे, देेवेंद्र सिंह, अतुल सिंह, भूूपेंद्र चंद्र, विपिन चंद्र, मनीष शर्मा, सुंदर करायत, दीपक आर्या नीरज सिंह, बलवंत भाकुनी, कैलाश मेहता, विशन तिरुवा, प्रदीप सनवाल, विनोद जोशी, मनोज कुमार, मुन्नी असवाल, हेम तिवारी, दर्शन सिंह, नवीन लाल, योगेश पंत, गौरव कुमार, गोकुलानंद पाठक, कमल गढ़िया, सुरेंद्र कुमार, प्रकाश राम, सुंदर मेहता आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें