फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शौचालय से सड़क पर बह रही गंदगी

विज्ञापन
तहसील रोड पर लगे मोबाइल शौचालय में हो रहा लीकेज। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। तहसील रोड में अंबिका होटल के पास लगे नगरपालिका के मोबाइल शौचालय में एक हफ्ते से लगातार लीकेज हो रहा है। जिससे आसपास के लोगों का दुर्गंध से जीना दूभर हो गया है। लोगों ने मोबाइल शौचालय को ठीक करने की मांग की।
विज्ञापन

तहसील रोड पर अंबिका पैलेस होटल के पास नगर पालिका ने मोबाइल शौचालय लगाया है। देखरेख न होने से शौचालय भर गया है। पिछले एक हफ्ते से लगातार लीकेज हो रहा है। आसपास के लोगों का कहना है कि शौचालय में लीकेज होने से दुर्गंध उठ रही है, जिससे आसपास रहने वाले होटल व्यवसायी, दुकानदार और सड़क से आवाजाही करने वाले लोग खासे परेशान हैं। लोगों को मुंह पर रुमाल लगाकर चलना पड़ रहा है। शिकायत करने के बाद भी नगर पालिका ने न तो लीकेज ठीक किया और न ही मोबाइल शौचालय को हटाया गया। पालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी ने बताया कि शौचालय के मरम्मत करने के लिए कर्मचारी भेज दिए गए हैं। यदि आवश्यकता पड़ी तो शौचालय को सड़क से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें