फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका

विज्ञापन
बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला फूंका। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। रसोई गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाने के विरोध में कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को एसबीआई तिराहे पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली विधानसभा चुनाव की हार का बदला रसोई गैस के दाम बढ़ाकर ले रही है। सरकार को महंगाई के बोझ तले दबी जनता से कोई लेनादेना नहीं है। पाठक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से की गई बयानबाजी की भी निंदा की।
पुतला फूंकने वालों में प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण, सांसद प्रतिनिधि महेश पंत, पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता रावल, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धीरज कोरंगा, बहाुदर सिंह बिष्ट, ललित बिष्ट, विनोद पाठक, गौरव पाठक, अंकुर उपाध्याय, पालिका सदस्य भुपेंद्र सिंह सुयाल, प्रेम राम, प्रेम सिंह, ईश्वर पांडे, कांग्रेस प्रदेश सचिव कवि जोशी, भगवत रावल, रिजवान खान, राजे पांडे, योगेश पालनी, जगदीश पांडे, किशन कठायत, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार, प्रकाश वाछमी, पूर्व प्रधान पनी राम कोहली, पंकज कुमार, सुंदर कुमार आदि मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें