फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया ढोक्टीगांव के लिए बनने वाले मोटर मार्ग का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। ढोक्टीगांव वालों के लिए अच्छी खबर है। बृहस्पतिवार को बघर मोटर मार्ग से गांव के लिए बनने वाली पांच किमी लंबी सड़क का भूमिपूजन हो गया है।
विज्ञापन

विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव और ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने संयुक्त रूप से निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सड़क का निर्माण बघर मोटरमार्ग के किमी तीन से किया जा रहा है। 68.76 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद गांव के लोगों को पैदल चलने से निजात मिलेगी। विधायक ने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में मानक और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इधर, मोटर मार्ग का शुभारंभ होने पर क्षेत्रवासियों ने विधायक और मुख्यमंत्री का आभार जताया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें