फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला डॉक्टर से अभद्रता, अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
जिला अस्पताल में नशेड़ियों ने अस्पताल में सामान बिखेर दिया। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बुधवार शाम को तीन नशेड़ी युवक जिला अस्पताल में आ धमके। नशेड़ियों ने वहां मौजूद डॉ. गुंजन के साथ अभद्रता कर अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। डॉक्टर ने कोतवाली में इसकी तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

डॉ. गुंजन बुधवार रात आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात थीं। रात करीब पौने आठ बजे तीन नशेड़ी युवक अस्पताल में आ धमके। इनमें से एक व्यक्ति को मामूली चोट लगी थी। उसके उपचार में लापरवाही का आरोप लगा नशेड़ियों ने डॉक्टर और उनके स्टाफ के साथ अभद्रता की। डॉक्टर ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस एक नशेड़ी को थाने ले गई। इससे वहां मौजूद उसके दोनों नशेड़ी साथियों ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर हंगामा किया और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। एसडीएम आरके तिवारी भी मौके पर पहुंचे। अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी त्रिपाठी ने एसडीएम से सुरक्षा के लिए अस्पताल में दिन, रात होमगार्ड, पीआरडी के जवान तैनात करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें