फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट के सभी बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
कपकोट ब्लॉक में मतपेटियां रखने के लिए बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करतीं बागेश्वर की डीएम रंजना ? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में बुधवार को जिले के कपकोट ब्लॉक में मतदान होगा। चुनाव को निष्पक्ष रूप से करवाने के लिए 122 पोलिंग पार्टियों को मंगलवार को रवाना किया गया। कपकोट के सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन

कपकोट में मतदान के लिए कुल 140 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें से दूरस्थ क्षेत्रों की 18 पोलिंग पार्टियों को सोमवार को ही रवाना कर दिया गया था। शेष पोलिंग पार्टियों को जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरु ने मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर बूथों की ओर रवाना किया। उन्होंने बताया कि कपकोट में कुल 119 ग्राम पंचायतें हैं, इनमें से 21 ग्रामपंचायतों के ग्राम प्रधान निर्विरोध चुने गये हैं। शेष 98 ग्राम प्रधानों के लिए 305 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के 863 पदों में से 333 में सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। शेष 28 पदों पर 59 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य के 40 पदों में से चार सदस्य निर्विरोध चुने गये हैं, 36 पदों पर 126 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिला पंचायत सदस्य के छह पदों पर 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस दौरान सीडीओ एसएसएस पांगती,नोडल अधिकारी पंचस्थानीय शिल्पी पंत, आरओ जिला पंचायत केएन तिवारी,क्षेत्र पंचायत संजय पांडे, एसडीएम कपकोट प्रमोद कुमार, सीओ महेश जोशी, संगीता आदि थे।
62726 मतदाता करेंगे प्रत्याशी के भाग्य का फैसला
कपकोट। कपकोट ब्लाक में कुल मतदाता 62736 हैं। इनमें 30573 महिला और 32163 वोटर हैं। पांच जोनल मजिस्ट्रेट एवं 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किये गये हैं। चुनाव प्रक्रिया में आरक्षित कार्मिकों सहित 735 लोगों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

रेंडमाइजेशन से लगी मतगणना की ड्यूटी
बागेश्वर। एनआईसी कलक्ट्रेट में मंगलवार को तीनों विकास खंडों में मतगणना कार्य की तैयारी की गई। इसके तहत मतगणना के लिए रेंडमाइजेशन के माध्यम से पर्यवेक्षक एवं सहायकों की ड्यूटी लगाई गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) रंजना राजगुरु की उपस्थिति में रेंडमाइजेशन किया गया। बागेश्वर की मतगणना के लिए कुल 24 टेबल, गरुड़ के लिए 10, कपकोट के लिए 10 समेत कुल 44 टेबल लगाई जाएंगी। बागेश्वर की 24 टेबलों के लिए 52 मतगणना पर्यवेक्षक, 208 मतगणना सहायक, गरुड़ की कुल 10 टेबलों के लिए 22 मतगणना पर्यवेक्षक, 88 मतगणना सहायक, कपकोट की कुल 10 टेबलों के लिए 22 मतगणना पर्यवेक्षक एवं 88 मतगणना सहायकों का रेंडमाइजेशन किया गया। रेंडमाइजेशन के दौरान नोडल अधिकारी कार्मिक राहुल कुमार गोयल, नोडल अधिकारी पंचस्थानी शिल्पी पंत, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भावेश कुमार जगरिया आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें