बागेश्वर के स्कूल का कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। सैनिक स्कूल बागेश्वर में चरित्र निर्माण शिविर आयोजित किया गया। आर्य प्रतिनिधि सभा की ओर से आयोजित शिविर के समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल, सिविल जज सीनियर डिवीजन ज्योत्सना थीं। बच्चों ने योगासन के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अतिथियों ने चरित्र निर्माण शिविर की सराहना की।
कहा कि बच्चों में संस्कार जरूरी हैं। योग, प्राणायाम का भी बच्चों को लाभ मिलेगा। सभी लोगों को इस तरह के शिविरों का लाभ उठाना चाहिए। अतिथियों की ओर से जनजागरूकता कार्यक्रमों की सराहना की गई। समापन सत्र में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और योग भी किया।
कार्यक्रम के संयोजक एडवोकेट गोविंद सिंह भंडारी ने शिविर में किए गए क्रियाकलाप बताए। समापन सत्र में दलीप सिंह खेतवाल, प्रधानाचार्य लक्ष्मी टाकुली, किशन सिंह मलड़ा, राम प्रसाद टम्टा, जितेंद्र तिवारी, रमेश प्रकाश पर्वतीय, विमल ऐठानी, चंदन सिंह ऐठानी, सुनील भंडारी, सोबन सिंह, मुख्य प्रशिक्षक योगेंद्र साहनी, प्रदीप रावत आदि थे।