फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र सिरकोट में पांच लाख से होगा पेयजल लाइन का निर्माण

Mon, 10 Nov 2025 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र सिरकोट में पेयजल की समस्या अब जल्द दूर होने वाली है। स्वास्थ्य विभाग केंद्र में पांच लाख रुपये की लागत से पेयजल लाइन का निर्माण करवाने की तैयारी कर रहा है। पेयजल लाइन बनने के बाद केंद्र में पेयजल की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के उपकेंद्र सिरकोट में पेयजल की समस्या से वहां आने वाले मरीजों और उपकेंद्र में तैनात कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। केंद्र में पानी की कमी से वहां संचालित होने वाले कई कार्य प्रभावित होते हैं। मरीजों को हो रही परेशानी को देखते हुए अब विभाग ने उपकेंद्र में पेयजल लाइन के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग की ओर से उपकेंद्र के समीप से पेयजल लाइन बनाकर वहां पेयजल की आपूर्ति सुचारू की जाएगी।
पेयजल आपूर्ति सुचारू होने के बाद केंद्र में तैनात कर्मचारियों और उपचार के लिए आने वाले मरीजों को राहत मिलेगी। सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने बताया कि उपकेंद्र में पेयजल लाइन के निर्माण के लिए निविदा जारी की गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें