फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिमोहन ऐठानी को मेगास्टार वर्ल्ड रिकॉर्ड टाइटिल सम्मान

Wed, 31 May 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कपकोट/बागेश्वर।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय अवार्ड के साथ ऐठाण के हरिमोहन ऐठानी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर पंचायत के ऐठाण वार्ड निवासी हरिमोहन ऐठानी को मैजिक स्क्वेयरों के लिए अब यूएसए और दुबई सरकार द्वारा प्रमाणित मेगास्टार वर्ल्ड रिकॉर्ड टाइटिल से सम्मानित किया गया है। उन्हें मैजिक स्क्वेयरों के जरिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अब तक कई अवार्ड मिल चुके हैं। उनका नाम सबसे पहले लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ था। ऐठाण निवासी अवकाश प्राप्त दिवंगत शिक्षक गुमान सिंह ऐठानी के पुत्र हरिमोहन ऐठानी गणित के धुरंधर हैं। उन्हें अमर उजाला में प्रकाशित मैजिक स्क्वेयर गणितीय पजल बनाने का खूब शौक था।
विज्ञापन


शुरू-शुरू में उन्हें इन्हें बनाने में काफी दिक्कतें हुई, लेकिन कुछ समय बाद यह उनकी आदत में ही शुमार हो गया। ऐठानी में मैजिक स्क्वेयर बनाने का ऐसा जुनून चढ़ा कि उन्होंने 25 मई 2009 से 23 अप्रैल 2009 तक कुल 1260 घंटे यानि 53 दिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर 48 हजार मैजिक स्क्वेयर तैयार किए और उन्हें बाइंड करके 13 किलो वजन की किताब का रूप दिया। उनकी इस सफलता को जैसे ही अमर उजाला ने अपनी खबर का हिस्सा बनाया। इसके बाद तो उन पर मानो पुरस्कारों की बरसात सी हो गई। सबसे पहले उनका नाम लिम्का बुक ऑफ  रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ।

इस उपलब्धि के लिए गत 11 मई को उन्हें यूएसए और दुबई सरकार द्वारा प्रमाणित और अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा मेगास्टार वर्ल्ड रिकॉर्ड टाइटिल से सम्मानित किया गया। उन्हें अवॉर्ड मिलने पर जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायक बलवंत भौर्याल, ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम और नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐठानी को अब तक मिले ये अवार्ड
-लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स
-इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
-वंडर बुक ऑफ रिकॉर्ड्स
-ऑनलाइन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स
-मैथ जीनियस वर्ल्ड रिकॉर्ड एंड अवार्ड
- यूनिवर्सल रिकॉर्ड्स फोरम
- एवरेस्ट वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
- नेशनल जूरी रिकॉर्ड 
- मेगास्टार वर्ल्ड रिकॉर्ड
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें