उत्तराखंड के बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए रिलायंस निप्पोन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की ओर से पांच जून को रोजगार भर्ती मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने बताया कि भर्ती मेले में प्लेसमेंट अधिकारियों द्वारा इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भर्ती मेले में पांच पद सलाहकार नियुक्ति एवं विकास अधिकारी तथा एक पद ब्रांच ट्रेनिंग मैनेजर हेतु चयन किया जाना है। इसके लिए स्नातक होना जरूरी होगा। ब्रांच ट्रेनिंग मैनेजर पद के लिए केवल महिला अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।