फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरसाली निवासी एसएसबी के कमांडेंट नंदकिशोर को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक

विज्ञापन
नई दिल्ली में कमांडेंट नंदकिशोर टम्टा के सीने में राष्ट्रपति पुलिस पदक लगाते केंद्रीय गृह राज्य - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के फरसाली के मूल निवासी और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में कमांडेंट के पद पर तैनात नंदकिशोर टम्टा को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। वह अभी 64वीं वाहिनी एसएसबी बरामा कैंप हावली (असम) में तैनात हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सशस्त्र सीमा बल के 58वें स्थापना दिवस पर नई दिल्ली में हुए कार्यक्रम में टम्टा को विशिष्ट सेवा के लिए भारत के गृह राज्यमंत्री निशीथ प्रमाणिक ने राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया। मंत्री और सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक कुमार राजेश चंद्रा ने कमांडेंट नंदकिशोर टम्टा के कार्यों की सराहना की।
कमांडेंट टम्टा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों, नॉर्थ ईस्ट रीजन, प्रशिक्षण केंद्र, बल मुख्यालय में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रशिक्षण, ऑपरेशन और कुशल प्रबंधन, प्रशासनिक कार्य में उनका योगदान सराहनीय रहा है। उन्हें पूर्व में सराहनीय कार्य के लिए कई प्रशस्ति पत्र मिल चुके हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलने पर वाहिनी के अधिकारियों, कार्मिकों ने टम्टा को शुभकामनाएं दी हैं। टम्टा को राष्ट्रपति पुलिस पदक मिलने की सूचना से उनके गांव फरसाली में खुशी का माहौल है। गांव के लोग टम्टा के परिजनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें