फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। चमोली गढ़वाल के देवाल क्षेत्र की विवाहिता का शव गरुड़ के हड़ाप में फंदे से लटका मिला है। विवाहिता का मायका कपकोट के कुंआरी गांव में बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेजा। मृतका के मायके के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कपकोट के ग्राम कुंवारी निवासी बलवंत राम की पुत्री हिमांती (19) का विवाह इसी साल जनवरी में जिला चमोली देवाल क्षेत्र के उमेश राम के साथ हुआ था। बताया जा रहा है कि मृतका के ससुराल के लोगों ने फोन पर विवाहिता के आत्महत्या करने की सूचना दी। उधर, गरुड़ के एसडीएम जयवर्द्धन शर्मा का कहना है कि घटनास्थल गरुड़ तहसील क्षेत्र का है। इस कारण बागेश्वर में पोस्टमार्टम कराया गया। उन्होंने बताया कि उन्होंने नायब तहसीलदार तितिक्षा जोशी को जांच के निर्देश दिए हैं। मृतका के मायके वालों ने देवाल में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है। इधर, शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. अब्बास ने बताया कि शव करीब 12 से 13 घंटे पुराना था। मृृतका के गले पर फंदे के निशान थे। प्रथमदृष्ट्या फांसी लगने के कारण मौत होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें