फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई छात्रों ने ली अभाविप की सदस्यता

Sun, 13 Aug 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
अभाविप के छात्र सम्मेलन में उपस्थित परिषद के पदाधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान कई छात्रों ने परिषद की सदस्यता ग्रहण की। यहां के एक होटल में आयोजित छात्र सम्मेलन का शुभारंभ मां शारदा एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता आदर्श कठायत ने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने छात्रों की समस्या के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम को जिला संगठन मंत्री प्रमोद मिश्रा ने भी संबोधित किया। जिला संयोजक अभय नेगी के संचालन में आयोजित सम्मेलन में दर्जनों की संख्या में नए सदस्य बनाए गए। कार्यक्रम में सूरज मेहरा, सुरेंद्र नेगी, दीपक गस्याल, अंकित ऐठानी, राजेंद्र दानू, नवीन भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें