फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल मालिक और ग्राहक भिड़े, दोनों का चालान

Sun, 13 Aug 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बागेश्वर।
विज्ञापन
होटल मालिक और ग्राहक के बीच हुए झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 जिला अस्पताल के पास एक भोजनालय के मालिक और ग्राहक किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराने के बाद 81 पुलिस एक्ट में चालान कर दिया।
विज्ञापन

श्रीनौला धारा के पास मोहन सिंह का भोजनालय है। रविवार को खाने को लेकर मोहन सिंह और ग्राहक सुंदर लाल के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई।

कुछ ही देर में बहस हाथापाई में बदल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने इसकी सूचना कोतवाली में दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़कर अस्पताल ले गई, जहां पर मेडिकल कराया गया। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि ग्राहक द्वारा खाने की प्लेट फेंकने के बाद भोजनालय स्वामी और ग्राहक के बीच झगड़ा शुरू हुआ। दोनों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है। बाद में दोनों के बीच समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें