फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे अधिक प्लास्टिक कचरा लाने पर मनीष को पहला पुरस्कार

Sun, 08 Oct 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
पुरस्कार देतीं डीएम रंजना। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
नगर को स्वच्छ रखने के लिए नगरपालिका और प्रशासन की ओर से सूखा कूड़ा लाओ, ईनाम पाओ लक्की ड्रॉ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग अजैविक कूड़ा लाए। प्रतियोगिता में 70 प्रतिभागी 115 किलो प्लास्टिक कचरा लेकर पहुंचे। सर्वाधिक 10.5 किलो कूड़ा लाने वाले मनीष कुमार को पहला पुरस्कार दिया गया। रविवार को नगर के नुमाइशखेत में सूखा कूड़ा लाओ, ईनाम पाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कुल 70 प्रतिभागी प्लास्टिक कूड़ा एकत्र कर लाए।
विज्ञापन


250 ग्राम से एक किलो कूड़ा लाने वाले 32 प्रतिभागी, एक किलो से चार किलो तक कचरा लाने वाले 30 प्रतिभागी, पांच किलो से अधिक कूड़ा लाने वाले आठ प्रतिभागी शामिल रहें। डीएम रंजना ने कहा कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने तथा जैविक एवं अजैविक कूड़े को अलग करने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। कहा कि ऐसे प्रतियोगिताओं के माध्यम से लोगों में जैविक और अजैविक कूडे़ को अलग-अलग डस्टबिन में रखने की आदत भी बनेगी, जो शहर को स्वच्छ रखने में कारगर सिद्ध होगा।

लक्की ड्रा का पहला कूपन डीएम ने निकाला। 10.5 किलो का प्रथम पुरस्कार मनीष कुमार ने प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार कृष्णा पाण्डे एवं जिला पंचायतराज विभाग के नाम निकला। तीसरा पुरस्कार पुष्कर सिंह ने प्राप्त किया। 51 लोगों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता से पूर्व र्इ-वर्ड संस्था द्वारा स्वच्छता पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें जनपद के अनेक कवियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से  लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। संस्था द्वारा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नुक्कड नाटक का मंचन किया गया। प्रतियोगिता का समापन अध्यक्ष नगरपालिका गीता रावल ने किया।  
आलोक पांडेय के संचालन में आयोजित प्रतियोगिता में मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती, एडीएम राहुल गोयल, डीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम श्याम सिंह राणा, जिला पंचायतराज अधिकारी पूनम पाठक, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. उदय शंकर सहित पूर्व ब्लॉक प्रमुख इंद्र सिंह परिहार, रणजीत सिंह बोरा आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें