फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: शराब के नशे में युवक ने उफनाती सरयू नदी में मारी छलांग,एसडीआरएफ की टीम खोजबीन जुटी

Sun, 07 Aug 2022 02:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कपकोट (बागेश्वर)।

सार

जिले में कूदने और बहने की घटनाओं में लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार शाम एक युवक खीरगंगा नदी पर बने पुल से नीचे उतरा और संगम पर बने घाट पर जाकर सरयू नदी में कूद मार दी। बारिश के कारण इन दिनों सरयू नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। नदी में कूदते ही युवक बह गया।
विज्ञापन
सरयू नदी में बहे युवक की खोजबीन करती रेस्क्यू टीम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपकोट में युवक ने सरयू-खीरगंगा के संगम से सरयू नदी में छलांग लगा दी। नदी का बहाव तेज होने के कारण युवक बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम युवक की खोजबीन में जुटी है। पुलिस के अनुसार युवक ने शराब के नशे में नदी में कूद मारी है।

विज्ञापन


शनिवार शाम करीब सवा पांच बजे भयूं के ध्रूणी तोक निवासी जगदीश गिरी गोस्वामी (30) पुत्र किशन गिरी खीरगंगा नदी पर बने पुल से नीचे उतरा और संगम पर बने घाट पर जाकर सरयू नदी में कूद मार दी। बारिश के कारण इन दिनों सरयू नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। नदी में कूदते ही युवक बह गया।

एसडीएम पारितोष वर्मा, थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी सहित रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और युवक की खोजबीन शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि युवक नगर के होटल में काम करता है। युवक के माता-पिता का निधन हो चुका है। बहा युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा है और अविवाहित है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नगरकोटी ने बताया कि युवक नशे की हालत में संगम पर गया और कुुछ देर रुकने के बाद उसने नदी में कूद मार दी। युवक की चप्पलें नदी किनारे से मिली हैं। बताया कि पानी का बहाव तेज होने के कारण युवक बह गया। बचाव टीम घटनास्थल से नीचे की ओर खोजबीन कर रही है। हालांकि अब तक युवक का पता नहीं चल सका है।

ये भी पढ़ें...बेबसी:  500 रुपये होते तो मिल जाती सलाखों से मुक्ति, नहीं देखे पाएंगे 25 बंदी आजादी की 75वीं सालगिरह का सूरज
विज्ञापन


लगातार बढ़ रहीं कूदने और बहने की घटनाएं
जिले में कूदने और बहने की घटनाओं में लगातार बढ़ती जा रही है। 17 जुलाई को सरयू में दो महिलाएं बह गई थी। इसमें एक का शव बरामद हो गया लेकिन जीवंती पांडेय का अब तक पता नहीं चल सका है। 31 जुलाई को नशे की हालत में एक युवक ने जिला मुख्यालय में सरयू नदी पर बने झूलापुल से कूद मार दी थी। उफनती लहरों से कुछ देर संघर्ष करने के बाद युवक बह गया। उसका भी अब तक पता नहीं चला है। एक अगस्त को सरयू नदी से रेता निकाल रहा एक नेपाली श्रमिक बह गया था। उसका भी अब तक सुराग नहीं लगा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें