बागेश्वर के नुमाइशखेत मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभांरभ करते आईटीबीपी के पूर्व असिस्टें?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में मोहित भंडारी मेमोरियल ओपन फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। नाइन ए साइड जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पुरुष ओपन वर्ग के मुकाबले रखे गए हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच माउंट बलजूरी ने 3-0 से अपने नाम किया।
फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिले के चर्चित फुटबॉल खिलाड़ी रहे स्वर्गीय मोहित भंडारी के पिता पिता राजेंद्र सिंह भंडारी ने किया। पहले मैच में माउंट बलजूरी और राजा शू स्टोर की टीमें आमने सामने थीं। हालांकि मैच के दौरान माउंट बलजूरी का ही दबदबा रहा। टीम ने विरोधी टीम के गोल पोस्ट पर लगातार अटैक किया और तीन गोल निकाले, जबकि राजा शू की टीम लगातार प्रयास करने के बावजूद एक भी गोल नहीं कर सकी और मैच हार गई। मैच के निर्णायक नीरज पांडेय, मनीष गढ़िया और शुभदीप रहे। इस मौके पर कमेटी के सचिव ललित कनवाल, आकाश कुमार, कमल रावल, भरत साह, गोविंद मर्तोलिया, सुंदर रावल, ललित तिवारी, आलोक साह, सुरेश लाल जयसूर्या आदि मौजूद रहे।