फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सड़क हादसे में चालक की मौत

Mon, 20 May 2024 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा
विज्ञापन

कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के दूरस्थ इलाके तोली-बघर सड़क पर शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। तोली निवासी पिकअप स्वामी/चालक भास्कर गढ़िया (25) पुत्र खिलाफ सिंह नया वाहन लेकर भराड़ी से तोली जा रहे थे। तोली के शिवालय के समीप पिकअप अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर रात में ही कपकोट से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दो सौ मीटर गहरी खाई में उतरकर ढूंढखोज की। वाहन चालक भास्कर बुरी तरह से जख्मी था। पुलिस उसे कपकोट सीएचसी लाई। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वाहन में अन्य कोई सवार नहीं था। कपकोट थाने के एसआई विवेक भट्ट ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें