आत्महत्या करने वाला दीपू। फाइल फोटो।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सोमवार रात एक युवक ने गृह क्लेश के चलते शराब के नशे में जहर खा लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मंगलवार को उसकी अंत्येष्टि कर दी गई।
नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला घटबगड़ वार्ड निवासी दीपू कुमार (32) पुत्र बहादुर राम ने सोमवार रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने रात 11 बजे उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां घंटेभर चले उपचार के बाद रात करीब 12 बजे उसने दम तोड़ दिया। मंगलवार को पंचायतनामा और पोस्टमार्टम के बाद शव की अंत्येष्टि कर दी गई। चर्चा है कि उसने गृह क्लेश के कारण नशे की हालत में जहर खा लिया था। बागनाथ वार्ड के सभासद धीरेंद्र परिहार ने बताया कि दीपू के तीन छोटे बच्चे हैं। नगर के तमाम लोगों ने दीपू के घर जाकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। -
एकमात्र कमाऊं सदस्य था दीपू
मृतक दीपू परिवार का एक मात्र कमाऊं सदस्य था। उसकी माता हीरा देवी मानसिक रुप से कमजोर है। घर में मां के अलावा पत्नी पिंकी, बेटा करन, अरुण और बेटी अंजू है। दीपू की मौत के बाद परिजन सदमे में हैं।