फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मकान टूटे, पांच सड़कें बंद

विज्ञापन
बागेश्वर -पिंडारी मोटर मार्ग में कठायतबाड़ा में भूस्खलन से ध्वस्त सड़क। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। लगातार हो रही बारिश से बागेश्वर में लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण मलबा गिरने से बागेश्वर की पांच ग्रामीण मार्ग बंद हैं। इसके अलावा कपकोट और गरुड़ में दो पक्के मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में लगातार हो रही बारिश से लोनिवि कपकोट की दूणी-सुकुंडा और पोथिंग-शोभाकुंड मोटर मार्ग मलबे से बंद हैं। दीवार धंसने के कारण पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड के कंधार-रौलियाना-मजकोट (ग्रामीण मोटर मार्ग), पीएमजीएसवाई कपकोट से बघर, कर्मी-तोली आदि सड़कों पर भी भारी मात्रा में मलबा गिरा है।
इधर कपकोट के ग्राम लीली निवासी प्रवीन कुमार और गरुड़ के ग्राम अणां निवासी दलीप सिंह का आवासीय पक्का मकान टूट गया है। ग्रामीणों ने उन्हें मुआवजा देने की मांग की है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि 12 अगस्त की बारिश में बैजनाथ मंदिर परिसर की दीवार टूट गई थी। इसे सुधारने के लिए पर्यटन विभाग एवं पुरातत्व विभाग को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

तहसीलवार बांटी गई मुआवजा राशि
बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने बताया कि जिले की तहसीलों के माध्यम से नियमानुसार राहत सहायता प्रदान की जा रही है। गरुड़ तहसील से 7.61 लाख, कांडा से 5.48 लाख, कपकोट तहसील से 3.53 लाख, बागेश्वर तहसील से 1.33 लाख, काफलीगैर से 1.05 लाख की राशि राहत सहायता के रूप में प्रभावित परिवारों को बांटी गयी है जबकि दुगनाकुरी तहसील में किसी भी प्रकार की क्षति की सूचना दर्ज नहीं हुई है।
विभागीय परिसंपत्तियों को भी हुई क्षति
गरुड़ के प्राइमरी स्कूल माल्दे का भवन जर्जर है। इस कारण वहां के 34 छात्र-छात्राओं को नौघर मॉडल स्कूल में पढ़ाया जा रहा है। गरुड़गंगा के उफान पर रहने से अणां बानणा पेयजल योजना समेत जल संस्थान की सिरकोट, खितौली, अणा बानणा द्वितीय, बैजनाथ गूंठ, महरघेटी, कुझाली, मेलाडुंगरी, जखेड़ा, पचना, कोलतुलारी पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हुई है। इनमें से सिर्फ जखेड़ा पेयजल योजना ही सुधारी जा सकी है।
33 केवी लाइन में पेड़ गिरने से 30 घंटे से बिजली गुल
कपकोट/बागेश्वर। मेहनरबुंगा में 33 केवी की लाइन पर पेड़ गिरने से मेहनरबुंगा, तल्ला और मल्ला बिलौना समेत अन्य क्षेत्रों में करीब 30 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। मल्ला बिलौना निवासी हरीश चंद्र पांडे ने बताया कि गांव में बिजली नहीं होने से भारी दिक्कत हो रही है। रविवार से फोन भी चार्ज नहीं हुए है। इस कारण लोग परेशान हैं। इधर बनलेख क्षेत्र में गत 15 दिनों से विद्युत कटौती की जा रही है। इससे तहसीलों, बैंकों, कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण दरबान सिंह भाकुनी ने विद्युत आपूर्ति नियमित न होने आंदोलन करने की चेतावनी दी।
बागेश्वर विद्युत वितरण खंड के ईई भास्कर पांडे ने बताया कि मेहनरबुंगा में बड़ी लाइन की क्रॉसिंग होने से सुरक्षा के दृष्टिकोण से बड़ी लाइन का शट डाउन लिया गया है। इससे कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप है। देर शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
नंदीगांव में चार दिन बाद भी नहीं बदला जा सका ट्रांसफार्मर
बागेश्वर। काफलीगैर तहसील के नंदीगांव में लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया है। इस कारण वहां बृहस्पतिवार से बिजली गुल है। ग्रामीण पूरन चंद्र उपाध्याय, मुन्ना उपाध्याय, पानू उपाध्याय आदि ने बताया कि बिजलीकर्मियों को सूचना दी गई है लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। ऊर्जा निगम के ईई भास्कर पांडे ने बताया कि मौसम खराब होने से सड़क से गांव तक ट्रांसफार्मर ले जाने में दिक्कत है। इस कारण गांव में ट्रांसफार्मर नहीं लग पाया है। मौसम ठीक होते ही ठेकेदार के माध्यम से ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
पोल से गिरकर बिजलीकर्मी घायल
बागेश्वर। पोल गीला होने के कारण बिजलीकर्मी भगवत उर्फ भग्गू फिसल कर गिर गया। इस कारण उसके हाथ में चोट लगने से वह घायल हो गया। सिर के बल गिरना घातक हो सकता है।
रेत निकालने को जोखिम में डाल रहे जान
बागेश्वर। लगातार बारिश के कारण सरयू और गोमती नदी उफान पर है। बावजूद इसके जान जोखिम में डालकर
नदी से रेत निकाल रहे हैं। इन्हें सिर से किनारे तक पहुंचाकर वाहनों से बेचा जा रहा है जबकि जल पुलिस की टीम यहां गोमती पुल समेत बागनाथ मंदिर से कई बार मुनादी कर लोगों को आगाह कर चुकी है। एसडीएम राकेश तिवारी ने राजस्वकर्मियों को बरसात में नदी तल पर जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो

कपकोट में बघर गांव की रोड खोलती जेसीबी।- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें