फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति बना हैवान: धारदार हथियार से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट...फिर खुदकुशी का किया प्रयास; जानें मामला

Fri, 27 Sep 2024 12:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, कपकोट

सार

गैरखेत गांव में किराये के मकान में रह रहे नेपाली मजदूर ने पत्नी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद उसने अपना गला काटने का भी प्रसास किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपकोट थाना पुलिस क्षेत्र के गैरखेत गांव में किराये के मकान में रह रहे नेपाली मजदूर ने पत्नी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद उसने अपना गला काटने का भी प्रसास किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल को जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। घटना की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेपाली मूल के सगुने कामी (35) पुत्र अमरेक कामी मूल निवासी जिला मोहू, नेपाल क्षेत्र में मजूदरी का काम करता है। वह अपनी पत्नी शारदा (32) और तीन बच्चों के साथ गैरखेत में किराये पर रहता है। बृहस्पतिवार की शाम  वह शराब के नशे में घर पहुंचा और रात एक बजे करीब उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बीच उसने नशे में पत्नी पर धारदार हथियार से वार कर दिया। इस हमले में उसकी मौत हो गई। पत्नी को मरा देख उसने अपना भी गला काटने का असफल प्रयास किया।

ये पढ़ें- Uttarakhand: नशेड़ी पिता ने रॉड से हमला कर 14 साल के बेटे को मार डाला, गड्ढे में शव दफनाते समय चाची ने देखा
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान दरवान सिंह ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना के बाद एसओ कैलाश बिष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव कब्जे में लिया। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। एसओ बिष्ट ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पति के शराब के नशे में होने के कारण दोनों में कहासुनी हुई और इस घटना में महिला की मौत हो गई। एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें