फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: जंगल से निकलकर घर में घुसा तेंदुआ, पांच मिनट तक घर के बरामदे में टहलता रहा, परिवार के उड़े होश

Fri, 02 Aug 2024 03:16 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

बागेश्वर जिला मुख्यालय के ज्वालादेवी वार्ड में एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की चहलकदमी कैद हो गई। घनी आबादी के बीच टहल रहे तेंदुए को देखकर लोगों में डर का माहौल है।
विज्ञापन
Leopard Terror - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर जिला मुख्यालय के ज्वालादेवी वार्ड में एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की चहलकदमी कैद हो गई। घनी आबादी के बीच टहल रहे तेंदुए को देखकर लोगों में डर का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाने की मांग की है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े 11 बजे तेंदुआ वार्ड के मजियाखेत में व्यापारी सुरेश चंद्र तिवारी के घर के बरामदे में टहलने लगा। तेंदुआ बार-बार घर के दरवाजे और खिड़की की ओर देखता रहा। एक बार वह आंगन में बैठ भी गया। करीब तीन-चार मिनट तक वह बरामदे में घूमता रहा। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की चहलकदमी कैद हो गई। परिवार वालों ने पहले उसे कुत्ता समझा, लेकिन गौर से देखने के बाद उनके पसीने छूट गए। व्यापारी तिवारी ने बताया कि उनके मकान के आसपास कई घर हैं। लोगोंं के बच्चे देर शाम तक कोचिंग या खेलकूद कर वापस आते हैं। कई व्यापारी भी रात को देर से घर पहुंचते हैं, ऐसे में आबादी के बीच तेंदुए की धमक से लोगों के लिए खतरा बढ़ रहा है।

ये पढ़ें- Viral Deepak Rawat: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मारा छापा...तो कांप गए कर्मचारी, डॉक्टर नदारद मिले
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी हेम चंद्र कांडपाल, ललित पाठक, जीवन चंद्र आदि ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। इधर, रेंजर श्याम सिंह करायत ने लोगों से घरों के आसपास उगी झाड़ियों को साफ करने, शाम के बाद बच्चों को अकेले बाहर नहीं भेजने की अपील की है। नगरपालिका से भी रात के समय गलियों में रोशनी का उचित इंतजाम करने की अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम रात के समय तेंदुए की धमक वाले क्षेत्रों में गश्त करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें