फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सब रजिस्ट्रार का पद सृजित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील बार एसोसिएशन गरुड़ और विकासखंड के पंचायत प्रतिनिधियों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से गरुड़ तहसील में सब रजिस्ट्रार का पद सृजित करने की मांग की है।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन गरुड़ ग्राम प्रधान संगठन गरुड़ ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को भेजे पत्र में कहा है कि गरुड़ को तहसील का दर्जा मिले पंद्रह साल से अधिक समय बीत चुका है। सरकार ने आज तक गरुड़ में सब रजिस्ट्रार का पद सृजित नहीं किया है।
सब रजिस्ट्रार का पद सृजित नहीं होने से गरुड़ तहसील के लोग विवाह प्रमाण पत्र और जमीन की रजिस्ट्री कराने जिला मुख्यालय जाने को मजबूर हैं। हालांकि डीएम ने सब रजिस्ट्रार को बागेश्वर को सप्ताह में दो दिन काम करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन गरुड़ अध्यक्ष हरीश जोशी, चंद्रशेखर कांडपाल, जेसी आर्या, गिरीश कोरंगा, उमेश पांडे, आनंद गढि़या ने गरुड़ तहसील में शीघ्र सब रजिस्ट्रार का पद सृजित करने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें