फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टाधारकों ने कलक्ट्रेड में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर पट्टेधारकों को मालिकाना हक दिलाने की मांग करते नगरवासी। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। पट्टाधारकों ने कलक्ट्रेड में प्रदर्शन और नारेबाजी कर विरोध जताया। उन्होंने आवासीय जमीन पर मालिकाना हक दिलाने की मांग की है। सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचें भूमिहीनों ने भीम कुमार के नेतृत्व में डीएम रंजना राजगुरु को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह सालों से जिस जमीन पर रह रहे है। उसका उन्हें मालिकाना हक नहीं मिल पा रहा है। जबकि वह वर्षों से इस जमीन में आवासीय तौर पर रह रहे है। उन्होंने कहा कि मालिकाना हक नहीं मिलने से उनके समक्ष कई समस्याएं उत्पन्न हो रही है। स्थायी निवास, जाति, आय प्रमाण पत्र सहित तमाक कामों में अर्चन पैदा हो रही है। साथ ही वह सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित रहे जा रहे है। उन्होंने डीएम से सभी पट्टाधारकों को मालिकाना हक दिलाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में मंजु देवी, चंपा देवी, हरी राम, मोहनी देवी, गंगा देवी, तारा देवी, देवकी देवी, हंसी देवी, प्रेमा देवी, हरुली देवी, बसंती देवी, सूरज, मोहन राम सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें