बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर पट्टेधारकों को मालिकाना हक दिलाने की मांग करते नगरवासी।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पट्टाधारकों ने कलक्ट्रेड में प्रदर्शन और नारेबाजी कर विरोध जताया। उन्होंने आवासीय जमीन पर मालिकाना हक दिलाने की मांग की है। सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंचें भूमिहीनों ने भीम कुमार के नेतृत्व में डीएम रंजना राजगुरु को ज्ञापन दिया।
उन्होंने कहा कि वह सालों से जिस जमीन पर रह रहे है। उसका उन्हें मालिकाना हक नहीं मिल पा रहा है। जबकि वह वर्षों से इस जमीन में आवासीय तौर पर रह रहे है। उन्होंने कहा कि मालिकाना हक नहीं मिलने से उनके समक्ष कई समस्याएं उत्पन्न हो रही है। स्थायी निवास, जाति, आय प्रमाण पत्र सहित तमाक कामों में अर्चन पैदा हो रही है। साथ ही वह सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित रहे जा रहे है। उन्होंने डीएम से सभी पट्टाधारकों को मालिकाना हक दिलाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में मंजु देवी, चंपा देवी, हरी राम, मोहनी देवी, गंगा देवी, तारा देवी, देवकी देवी, हंसी देवी, प्रेमा देवी, हरुली देवी, बसंती देवी, सूरज, मोहन राम सहित कई लोग मौजूद रहे।