सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क का निर्माण गलत व मनमाने तरीके से किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि कई बार सूचित करने के बाद भी विभाग द्वारा गुणवत्ता युक्त कार्य नहीं किया जा रहा है। निर्माण कार्य में लापरवाही के कारण सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। ग्रामीणों ने अब तक हुए निर्माण की जांच की मांग भी की है। ज्ञापन सौंपने वालों में विश्वविजय सिंह, नरेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, तेज सिंह, उमराव सिंह, जय सिंह आदि थे। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। ग्रामीण लक्ष्मण सिंह पूरन सिंह ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना में सब्सिडी नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए शीघ्र जारी करने की मांग की। दान सिंह ने पेंशन दिलाने की मांग की।