फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू हुई बस पहले ट्रक और फिर रेलिंग से टकराई

Tue, 23 Oct 2018 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
Uncontrolled bus collided with first truck and then railing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर से बरेली जा रही रोडवेज की एक बस काफलीगैर मेें दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बेकाबू हुई यह बस पहले ट्रक से टकराई और फिर पुल की रेलिंग से टकराकर रुक गई। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने के कारण चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया।  
विज्ञापन


सोमवार सुबह छह बजे बागेश्वर से बरेली जा रही बस (यूके 07 पीए 2498) काफलीगैर थाने के पास अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित बस पहले विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक (संख्या यूके 04 सीए 5474) से टकराई। इसके बाद यह बस पुल की रेलिंग से टकरा कर रुक गई। बस की रफ्तार कम थी और इस वजह से बस रेलिंग से टकरा कर रुक गई। बस में लगभग 10 यात्री सवार थे। दुर्घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों को दूसरे वाहन से जाना पड़ा। यही नहीं दूसरा वाहन आने तक यात्रियों को काफी देर सड़क पर इंतजार करना पड़ा। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का मुआयना किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें